Homeझारखंडजेम्स हाउस में 10 लाख के रत्न चोरी

जेम्स हाउस में 10 लाख के रत्न चोरी

जुगसलाई। वारदात के समय दुकान मालिक थोड़ी देर के लिए शौच जाने निकले थे और कर्मचारी भी पड़ोस की दुकान से सामान लेने गया हुआ था। इसी बीच चोर मौके का फायदा उठाते हुए दुकान में घुसा और पेटी का ताला तोड़कर करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के पुखराज, नीलम, पन्ना सहित कई कीमती पत्थर लेकर चंपत हो गया। वारदात पूरी तरह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है, जिसमें आरोपित का चेहरा और उसकी गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से बाजार के व्यवसायियों में आक्रोश है, क्योंकि चौक बाजार में यह लगातार तीसरी चोरी है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने के कारण अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची, मगर उन्हें व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर कार्रवाई जल्द की जाएगी। व्यापारी संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि लगातार हो रही चोरी रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार स्थित बाटा चौक में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक खुले दुकान का फायदा उठाकर जेम्स हाउस नामक दुकान से लाखों के रत्न लेकर फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments