रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भुवनेश्वर से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके कारण विमान को हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिससे विमान को नुकसान पहुंचा।विमान में सवार सभी 56 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार, विमान भुवनेश्वर से निर्धारित समय पर रवाना हुआ था और रांची एयरपोर्ट पर उतरते समय तकनीकी गड़बड़ी के कारण तेज झटके के साथ रनवे पर उतरा।लैंडिंग के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से विमान को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित कर एप्रन पर रोक दिया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के समय जोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे डर का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में विमान को उड़ान के लिए असुरक्षित बताया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षा कारणों से ग्राउंडेड कर दिया गया।इस घटना का असर रांची से भुवनेश्वर जाने वाली अगली इंडिगो उड़ान पर भी पड़ा। यात्रियों को देर रात तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था समय पर नहीं हो सकी, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।
रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, रनवे से टकराया पिछला हिस्सा; बाल-बाल बचे सभी यात्री
RELATED ARTICLES

