Homeराष्ट्रीयरथ यात्रा पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, ओम बिरला बोले- सनातन परंपरा...

रथ यात्रा पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, ओम बिरला बोले- सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक

नई दिल्ली। भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान ने रथ यात्रा को आस्था, सेवा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

ओम बिरला ने बताया सनातन संस्कृति का प्रतीक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश साझा करते हुए कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा केवल श्रद्धा और भक्ति का महापर्व नहीं, बल्कि सनातन सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा सदियों से समाज में समरसता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती आ रही है। उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति की कामना भी की।

जेपी नड्डा ने दिया सेवा और एकता का संदेश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

शिवराज चौहान ने की सुख-समृद्धि की कामना

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद बना रहे।

धर्मेंद्र प्रधान ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा हमारी सनातन आस्था, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments