Homeक्राइमपटना : एसिड अटैक की घटना में शामिल दो महिला गिरफ्तार

पटना : एसिड अटैक की घटना में शामिल दो महिला गिरफ्तार

पटना : बिहार में पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में एक महिला पर एसिड फेंके जाने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़ 01) आनंद कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि 21 दिसंबर को मोकामा थानांतर्गत एक महिला पर कार्यस्थल से घर लौटने के दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों द्वारा एसिड फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया। झुलसी महिला को स्थानीय नागरिकों की सहायता से तत्काल उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया।दरअसल है की अवैध संबंध के शक में मह‍िला ने उसने घर की दाई सुमन के साथ तेजाब से हमला करने की साजिश रची। घटना को अंजाम देने के लिए सुपारी देकर बाढ़ के दो युवकों को बुलाया और उनसे ब्यूटीशियन पर तेजाब से हमला करवाया। वारदात बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र की है।इस घटना में इस्तेमाल बाइक, एक आरोपित का तेजाब से जला कपड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।दोनों हमलावर बाढ नगर के निवासी हैं। इनमें एक आरोपित मो एहसान है। सुमन ने अपने नाम से सिम खरीदकर मालकिन को दिया था। इसी सिम से तेजाब कांड की पूरी साजिश रची गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments