Homeझारखंडकोडरमा में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई,पुलिस ने तीन एकड़ में...

कोडरमा में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई,पुलिस ने तीन एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

कोडरमा। कोडरमा पुलिस ने तीन एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया है। मामले में एक आराेपित को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी अनुदीप सिंह को बुधवार देर रात सूचना मिली कि तिलैया थानान्तर्गत गझंडी इलाके के जंगली क्षेत्र स्थित ग्राम अम्बाकोला के बुधलाल सिंह की ओर से अवैध अफीम के तस्करों के साथ मिलीभगत कर कई एकड जमीन पर अवैध अफीम की खेती की गयी है। एसपी ने एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम के साथ बतौर मजिस्ट्रेट सीओ कोडरमा की प्रतियुनिक्ति की गयी।

टीम गुरुवार को अम्बाकोला पहुंची तो वहां खडे लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस बल ने उनका पीछा किया तो एक व्यक्ति पकडा गया। इनका नाम पता पूछने पर अपना नाम बुधलाल सिंह (चनाको, थाना तिलैया) बताया। फरार होने वाले व्यक्ति के बारे में बताया कि वह इसका सहयोगी शंकर सिंह था, जो साथ मिलकर पोस्ता की खेती लगाए हैं। पकडे गए व्यक्ति बुधलाल के पास मौजूद मोबाईल की छानबीन की गयी तो 10 जनवरी को तालाब के किनारे की गयी पोस्ता खेती का फसल का फोटो लिया हुआ पाया गया। उसके की ओर से तालाब के सटे ही जंगल के पास करीब एक एकड जमीन में पोस्ता का फसल दिखाया गया और बताया कि तालाब के दूसरी छोर पर करीब दो एकड जमीन में अफीम की खेती इनके और इनके सहयोगियों की ओर से की गयी है।

इसके बाद पुलिस टीम ने बुधलाल सिंह के निशानदेही पर उसके और उसके सहयोगियों की ओर से अवैध रूप से खेती किए गए जगहों पर छापेमारी की। पाया गया कि तीनों ही जगहों पर करीब तीन एकड में अफीम की खेती की गयी है।

पकडे गए व्यक्ति बुधलाल सिंह ने अफीम की खेती किये जाने से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया और न ही कोई संतोषजनक जबाब दिया। पकडे गए आरोपित बुधलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की ओर से अफीम की खेती करने में प्रयुक्त किये जा रहे पानी का पाईप, बिजली का तार, अनेक प्रकार के रसायन उवर्रक सहित अन्य सामान बरामद किए गये हैं।

इस संबंध में तिलैया थाना में मामला दर्ज किया गया है। एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि मादक पदार्थों और उसकी खेती के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। छापेमारी टीम में तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, महादेव पाण्डेय, सुजीत सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments