सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान उपद्रव मामले में छह गिरफ्तार

बोकारो। सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई करने एवं सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार विसर्जन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया था। स्थिति नियंत्रित करने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की की थी और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कसमार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में जितेंद्र ( 25), मंटू (20), बंटी कुमार ( 25 ), किशुन रजवार ( 21), मनीष रजवार ( 21 ) और

हर्षित रजक ( 26 ) शामिल है। सभी कसमार थाना क्षेत्र कके रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि पूजा-पाठ के नाम पर अराजकता, पुलिस से हाथापाई या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। इस संबंध में

कसमार थाना कांड संख्या ( 208/26) दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *