Homeझारखंडमुख्यमंत्री से श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,...

मुख्यमंत्री से श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री को महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों से अवगत कराया और मुख्यमंत्री से सपरिवार महोत्सव में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू सहित प्रवक्ता बादल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments