Homeझारखंडआउटसोर्सिंग कंपनी के 37 हाइवा जब्त, परिवहन व खनन विभाग की बड़ी...

आउटसोर्सिंग कंपनी के 37 हाइवा जब्त, परिवहन व खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट। कुमार अजय

धनबाद। जिला परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को कैलूडीह स्थित जीटीए डेको आउटसोर्सिंग परियोजना और साउथ गोविंदपुर रेलवे साइडिंग से 37 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। जांच में मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पाए जाने पर सभी वाहनों को सील कर कतरास थाना, सोनारडीह ओपी समेत अन्य स्थानों पर रखा गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान डेको आउटसोर्सिंग और विष्णु ट्रांसपोर्टिंग कंपनी (चिरकुंडा) पर कुल 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

संयुक्त अभियान में जिला खनन पदाधिकारी रितेश राय तिग्गा, मोटर वाहन निरीक्षक अभय कुमार, हरीश कुमार, परिवहन पदाधिकारी अमरेश कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार तथा कतरास इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सहित पुलिस बल शामिल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments