Homeझारखंड18 हजार 880 लीटर स्प्रिट बरामद, दो गिरफ्तार

18 हजार 880 लीटर स्प्रिट बरामद, दो गिरफ्तार

पलामू। अधीक्षक उत्पाद में बताया कि टैंकर से स्प्रिट लाने के बाद उसे अलग-अलग गैलन में भर के बिहार या फिर पलामू के नगर निकाय चुनाव में खपाने की तैयारी थी। गुप्त सूचना मिलने पर पिपरा के भीतिया गांव में लव कुमार चंद्रवंशी के घर छापामारी की गई। यहां से स्प्रिट बरामद किया गया। इस सिलसिले में लव और प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तेजी से छापेमारी की जा रही है। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के भीतिया गांव से अवैध 18 हजार 880 लीटर स्प्रिट बरामद की गई है। स्प्रिट को बिहार में नकली शराब बनाने के लिए सप्लाई करने की तैयारी थी। उससे पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक घर से इसे बरामद किया। इस सिलसिले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान लव कुमार चंद्रवंशी और प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। स्प्रिट लव कुमार चंद्रवंशी के घर के गौशाला बरामद हुई है। इसका बाजार मूल्य 13 लाख 21 हजार 600 है। शनिवार दोपहर 12 बजे अधीक्षक उत्पाद सुजीत कुमार ने अपने कार्यालय में इसका खुलासा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments