भिवाड़ी में पटाखा फैक्ट्री बलास्ट में मोतिहारी के दो मृतकाें की हुई पहचान

पूर्वी चंपारण। राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भयानक हादसा हुआ। फैक्ट्री में कई धमाके हुए जिसमें भीषण आग लग गई। हादसे में 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई,जिनमें 5 बिहार के मोतिहारी जिले के थे। हादसे के समय फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। कई लोग झुलसकर जख्मी हो गए हैं। पूर्वी चंपारण में इस हादसे से मातम पसरा हुआ है।

मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि मृतकों में दो की पहचान हो गई है। उनके परिजन भिवाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों में शिकारगंज थाने के हराज नारायणपुर गांव के शिवजी पासवान का पुत्र सुजंत कुमार (20) और घोड़ासहन थाने के कवईया के सिकंदर पासवान के पुत्र मिंटू पासवान (22) है, जबकि अन्य की पहचान नही हो पायी है।

मृतक के पिता शिवजी पासवान ने बताया कि उनकी बहन और बेटी वहीं रहती हैं। बहन ने फोन कर आग में जलकर सुजंत और मिंटू के मौत की जानकारी दी।

बहन ने आठ लोगों की मौत की बात बताई। सुजंत कुमार होली में घर आने वाला था। उससे पहले उसकी मौत की खबर आई।

घर की महिला लाल चुन्नी देवी ने बताया कि 20 फरवरी का टिकट था। वे होली मनाने के लिए गांव आने वाले थे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दु:ख जताते कहा है,कि हादसे में बिहार के 5 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया गया है। स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को राजस्थान सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *