रांची। रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश के मुख्यालय में पार्टी के विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में पार्टी नेताओं ने विपक्ष के आरोपों पर तार्किक और मजबूती से जवाब देने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा गया कि सत्र के दौरान पार्टी के विधायक गठबंधन सरकार की ओर से राज्य भर में किए गए जनहित के कार्यों की जानकारी सदन में देंगे।
बैठक में पार्टी की ओर से कहा गया कि राज्यर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक समन्वय और विधायी रणनीति को मजबूत करने के लिए जरूरी निर्देश भी दिया गया।
बैठक के दौरान राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पार्टी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप सहित कांग्रेस कोटे के मंत्री सहित अन्यक विधायक मौजूद थे।
