रांची। भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासिचव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन काे लेकर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
पार्टी नेता सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झामुमो ने चुनाव में अपने राजनीतिक सिंबल (चुनाव चिन्ह) तीर धनुष का प्रयोग किया है जो खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन है। इससे झामुमो और सरकार की मंशा स्पष्ट हो चुका है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुधीर श्रीवास्तव और अशोक बड़ाइक ने आयोग को बताया कि झामुमो अब खुलकर नगर निकाय चुनाव में सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि जब झामुमो को खुलकर अपना चुनाव चिन्ह का प्रयोग करना ही था तो सरकार दलीय स्तर पर चुनाव कराती।
प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रियो भट्टाचार्य की ओर से किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो पेन ड्राइव में करके आयोग को सौंपा गया है।
