हेमन्त सोरेन से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने की मुलाकात

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें पुरानी राजनीतिक यादों और आपसी संबंधों को साझा किया गया।

इस दौरान शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर भेंट की। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उस समय की है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल में एक साथ सांसद थे। इस तस्वीर को ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व का बताते हुए वाघेला ने इसे मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस विशेष और ऐतिहासिक तस्वीर के लिए वाघेला का आभार व्यक्त किया और उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *