पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पत्नी निर्मला गिरफ्तार

हजारीबाग। पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दोनों की गिरफ्तारी गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री पर बड़कागांव, केरेडारी, पगार ओपी सहित कई थानों में मामले दर्ज थे। पूर्व मंत्री 31 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने धरना स्थल से ही उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले, पूर्व मंत्री अपनी बेटी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटकर वे गुरुवार काे चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इधर ये दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों और ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *