Homeझारखंडसहिया बहनों को एकमुश्त 24 हजार रुपये का महिला दिवस पर होगा...

सहिया बहनों को एकमुश्त 24 हजार रुपये का महिला दिवस पर होगा भुगतान : इरफान

रांची। बजट सत्र के दौरान विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में पानी की गंभीर समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्घाटन पर्याप्त जल व्यवस्था के बिना कर दिया गया, जिसके कारण कई बार ऑपरेशन तक टालने पड़े। इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि अस्पताल में जल व्यवस्था के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध करा दी गई है और फिलहाल वैकल्पिक स्रोतों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। विधायक पूर्णिमा देवी ने भी कहा कि अस्पताल में महिलाओं को इलाज के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग को अस्पताल की समस्याओं की पूरी जानकारी है और पानी की स्थायी व्यवस्था के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले छह महीने के भीतर एमजीएम अस्पताल में जल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कहीं महिलाओं का इलाज उचित व्यवस्था के बिना किया जा रहा है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुगसलाई के विधायक मंगल कालिन्दी ने सुझाव दिया कि क्षेत्र के सभी विधायक मिलकर टाटा स्टील के सहयोग से डिमना लेक से अस्पताल के लिए जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास करें। विधायकों के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सहिया बहनों के भुगतान और एमजीएम अस्पताल की जल समस्या सहित सभी मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो और मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। झारखंड की सहिया बहनों को महिला दिवस के अवसर पर एक वर्ष का 24 हजार रुपये एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। यह घोषणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की। वे विधायक निर्मल महतो की ओर से उठाए गए सवाल का जवाब दे रहे थे। निर्मल महतो ने सदन में कहा कि राज्य की सहिया बहनें अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर धरना दे रही हैं और उन्हें नियमित भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments