Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमन्त चंपाई सोरेन के पोते के अंतिम संस्कार में हुए शामिल,...

मुख्यमंत्री हेमन्त चंपाई सोरेन के पोते के अंतिम संस्कार में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते, वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। दिवंगत वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बाबूलाल सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना किया कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे। चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन से मुलाकात की। सभी नेताओं ने वीर सोरेन को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments