Homeराजनीतिराजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला, बोले- युवाओं को राजनीतिक औजार बनाया...

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला, बोले- युवाओं को राजनीतिक औजार बनाया जा रहा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने राजनीतिक हितों के लिए देश के छात्रों और युवाओं को औजार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान सड़क पर समाधान तलाशना उचित नहीं है।

राजनाथ सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विद्यार्थियों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने तथा उनके हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छात्रों की चिंताओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

युवाओं की चिंताओं के प्रति सरकार संवेदनशील : राजनाथ

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के जागरूक युवा भ्रामक प्रयासों को समझते हैं और विकास, प्रगति तथा राष्ट्र निर्माण के रास्ते को चुनेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की भावनाओं और समस्याओं को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है।

उन्होंने विपक्ष के कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘बनावटी गुस्से का माहौल’ बनाकर जनता और खासकर युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर संसद में सार्थक चर्चा के लिए तैयार है।

संसद में उठाएं मुद्दे, सड़क पर नहीं : रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का उचित मंच संसद भवन है। विपक्ष वहां अपनी बात रखने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है।

उन्होंने विपक्ष से अपील की कि यदि वह गंभीर है तो संसद की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न न करे और सभी मुद्दों को सदन में उठाए। उन्होंने कहा कि देश के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments