HomeBreaking Newsचंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, हवाई अड्डे के उद्घाटन...

चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, हवाई अड्डे के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को एक अगस्त को होने वाले श्री अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की जानकारी साझा की। वहीं, आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से भेंट कर उन्हें हवाई अड्डे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

श्री अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार के अनुसार, इससे क्षेत्र में हवाई संपर्क बेहतर होगा और विकास गतिविधियों को गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments