पूर्वी चंपारण में मचा कोहराम , तालाब में डूब कर छह बच्चों की मौत

मोतिहारी : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को छह बच्चों की तालाब में डूब कर मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोहरगांवा गांव के रहने वाले कुछ बच्चे गांव के ही गुलरी तालाब के पास खेल रहे थे। इस दौरान छह बच्चे तालाब में स्नान करने लगे। गहरे पानी में चले जाने से उनकी डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ )टीम के सहयोग से सभी छह बच्चों का शव तालाब से बाहर निकाला।
सभी बच्चे दोपहर में राघवा नदी में स्नान करने गए थे. इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर छह बच्चे नदी में समा गए. नदी किनारे मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचते, तब तक सभी बच्चे पानी में लापता हो चुके थे.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए. शव निकलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया.

डूबने वाले बच्चों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं. मृतकों में धर्मेंद्र सहनी की 12 वर्षीय दीक्षा कुमारी, 6 वर्षीय प्रिया कुमारी और 9 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी शामिल हैं, जो तीनों सगी बहनें थीं. इसके अलावा 12 वर्षीय सोनाली कुमारी (पिता कामेश्वर साहनी), 11 वर्षीय प्रिंस कुमार (पिता मनोज साहनी) और 8 वर्षीय छोटी कुमारी (पिता मनोज कुमार साहनी) की भी मौत हो गई.

घटना के बाद पूरे राखवा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. केसरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी शवों को बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *