Homeराष्ट्रीयडंपर की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डंपर की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र में शनिवार भोर हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। रामपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

सब्जी मंडी जाते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मेजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी तेज बहादुर (58) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि तेज बहादुर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार तड़के वह मोटरसाइकिल से सिरसा सब्जी मंडी जाने के लिए घर से निकले थे।

इसी दौरान रामपुर गांव के पास एक बेकाबू डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

तेज बहादुर अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियां और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments