मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का किया आग्रह

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खाड़ी (गल्फ) क्षेत्र में तेजी से बदलते हालात को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से वहां फंसे झारखंडवासियों और अन्य भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि खाड़ी क्षेत्र में रह रहे झारखंडवासियों सहित सभी भारतीय सतर्क रहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा है।

हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से अनुरोध किया है कि जो भी भारतीय वर्तमान परिस्थितियों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *