Ranchi के Ratu थाना क्षेत्र में हाथी के कुचलने से एक और ग्रामीण की मौत

रांची। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

मृतक की पहचान मुड़मा उरांव के रूप में हुई है, जो चितरकोटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानिय लोगों के अनुसार, जंगली हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया और कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रातू थाना प्रभारी ने मंगलवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाथी के हमले में एक व्यक्ति की जान गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम भी इलाके में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को भी रातू थाना क्षेत्र के चित्तरकोटा इलाके में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था। उस दौरान हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान सुबोध खलखो के रूप में हुई थी, जबकि घायल रौशन खलखो का पैर टूट गया था।

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथी को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेत की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *