BJP ने बिहार से नितिन नवीन को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

उन्होंने दोनों नेताओं को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की सभी पांच सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है।

संजय सरावगी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का यह निर्णय समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके परिश्रम को प्राथमिकता देने का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन और शिवेश कुमार उर्फ शिवेश राम का राज्यसभा पहुंचना उच्च सदन में बिहार की आवाज को और अधिक मजबूत करेगा तथा राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

उन्होंने भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए दोनों उम्मीदवारों को अग्रिम बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *