Homeफीचरमनोरंजन'कॉकटेल 2' की पहले दिन की कमाई आई सामने

‘कॉकटेल 2’ की पहले दिन की कमाई आई सामने

मुबंई : शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करते हुए दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘गवर्नर’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी हालिया फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन दोहरे अंक में कमाई दर्ज कर अपनी मौजूदगी का अहसास करा दिया। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म आधुनिक रिश्तों, दोस्ती और प्रेम की जटिलताओं को दिखाती है। हालांकि समीक्षकों और दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन कृति सैनन के अभिनय की जमकर सराहना हो रही है। कई दर्शकों ने उनके किरदार और स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी बताया है। दिनेश विजान और लव रंजन द्वारा निर्मित यह फिल्म अब वीकेंड में अपनी कमाई को और बढ़ाने की उम्मीद कर रही है।ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म ने साल 2012 में आई मूल फिल्म ‘कॉकटेल’ की पहले दिन की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘ओ रोमियो’ के शुरुआती दिन के कलेक्शन को भी फिल्म ने पीछे छोड़ते हुए साल 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग्स की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments