बिहार से राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग : विजय चौधरी

पटना: बिहार के संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार से खाली हुई राज्यसभा कई सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा। श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर राजग की जीत तय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी तरह के भ्रम की गुंजाइश नही है।
मंत्री ने कहा कि राजग एकजुट हैं और राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे सभी पांच उम्मीदवार विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भले अपना उम्मीदवार उतार दे, लेकिन मुकाबले में वह कहीं नजर नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *