रांची में 12 वर्षीय बच्चे की हत्या का आरोपी थाना हाजत में फांसी लगाकर की आत्महत्या

रांची । झारखंड के रांची के नामकुम थाना के हाजत में 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
यह घटना गुरुवार की है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह पुलिस ने मृतक जग़य मुंडा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक जगय मुंडा मूल रूप से खूँटी जिला के साइको थाना क्षेत्र स्थित कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था। इस गांव की रहने वाली एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध था और दोनों में वर्तमान में नामकुम थाना क्षेत्र में रहता था। 12 साल के लड़के को किडनैप करके उसकी हत्या करने के आरोपी ने रांची के नामकुम थाने के हाजत में आत्महत्या कर ली. जगय मुंडा को 4 मार्च को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसे 5 मार्च को जेल भेजा जाना था. 4 मार्च की रात उसे नामकुम थाने के हाजत में रखा गया था और ओढ़ने के लिए एक चादर दी गई थी. लेकिन, बुधवार देर रात जगय मुंडा ने थाने के हाजत में आत्महत्या कर ली.

आत्महत्या की खबर मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया. थाना प्रभारी समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी जांच के बाद बॉडी को हाजत से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम भी मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *