LPG के बाद पेट्रोल और डीजल का ? बढ़ने जा रही हैं कीमतें

एलपीजी की कीमतों में सरकार की तरफ से इजाफा के बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि क्या आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा होगा? इस पर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एनएआई की रिपोर्ट के अनुसार सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अलावा अन्य स्रोतों से कच्चे तेल के आयात को 10 प्रतिशत तक बढ़ा लिया है।28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया था। जिसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत हो गई। जिसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर की सेना IRGC ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को बंद करने का ऐलान किया था। इस रास्ते दुनिया दुनिया के आयात होने वाले तेल का 20 प्रतिशत हिस्सा आता है।रिपोर्ट के अनुसार खाड़ी देशों ने भारत के सप्लाई किए जाने वाले क्रूड ऑयल को आधा कर दिया है। वहीं, एलएनजी और एलपीजी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। 2025 में भारत ने कुल 25 मिलियन टन की एलएनजी इंपोर्ट की थी। जिसमें 14 मिलियन टन एलएनजी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आया था। बता दें, भारत, चीन, जापान और साउथ कोरिया जैसें की लिस्ट में शामिल है। जो दुनिया में सबसे अधिक एलएनजी इंपोर्ट करते हैं।सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एनर्जी स्टॉक में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। हालांकि, एलपीजी की स्थिति को लेकर सरकार में चिंता है। कतर ने भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि जैसे ही यह रास्ता पूरी तरह से खुलता है वैसे ही वह अपनी सप्लाई शुरू कर देगा।

बीते दिनों ईरान की तरफ से कहा गया था कि वह अपने पड़ोसी देशों पर कोई हमला नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *