बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उनके बेटे निशांत कुमार अब उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे। निशांत आज दोपहर 1 बजे जदयू जॉइन करेंगे। पार्टी में शामिल होने के बाद वे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।
जदयू MLC नीरज कुमार ने बताया कि निशांत कुमार बिहार के लगभग सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पब्लिक से भी कनेक्ट होंगे।
इससे पहले पार्टी नेताओं ने निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई। सूत्रों की माने तो निशांत की डिप्टी CM के पद से लॉन्चिंग हो सकती है।
शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर जदयू की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी शामिल हुए। पॉलिटिकल पारी शुरू करने से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एक्टिव हो चुके हैं। शुक्रवार को निशांत ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर लगभग 24 विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें परिवहन मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता और युवा विधायक भी शामिल हुए थे। जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था, ‘नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कोई कुछ भी नहीं कर सकता हैं। बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? ये भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे।’ निशांत कुमार को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राजधानी पटना में जदयू कार्यालय के बाहर और आसपास निशांत के स्वागत में बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए गए हैं। जदयू कार्यालय का पूरा परिसर पोस्टरों से पटा हुआ नजर आ रहा है।
पोस्टरों में नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीरें लगाई गई हैं। पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है- “विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत, निशांत कुमार।” सालों तक मीडिया से दूर रहने वाले निशांत कुमार जनवरी 2025 से मीडिया के बीच बने हुए हैं। सबसे पहले 17 जनवरी 2025 को बख्तियारपुर में निशांत ने लोगों से अपील करते हुए कहा था, ‘पिता ने अच्छा काम किया है। इसलिए उन्हें और JDU को वोट दीजिए और फिर से लाइए।
