पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कुमार ने एक्स पर कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है।
श्री कुमार ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव सहित सभी खिलाड़ियों, कोच तथा सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है । उन्होंने विशेष रूप से बिहार के लाल एवं अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी , जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
