मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के बारे में दी जानकारी

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस

दाैरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विकास और लोक-कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस और यूनाइटेड किंग्डम की अपनी हालिया यात्रा के संबंध में भी अवगत कराते हुए कहा कि इस दौरान राज्य की निवेश-उन्मुख नीतियों एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता को वैश्विक समुदाय के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के परिणामस्वरूप राज्य को विभिन्न निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए, जो औद्योगिक विविधीकरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास और आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर विधानसभा सदस्य कल्पना सोरेन और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *