बिहार के मोतिहारी में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी ढेर,एक जवान शहीद

पूर्वी चंपारण।बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामडीहा गांव में सोमवार की देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया। जबकि इस घटना में पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया ।

शहीद जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है। वही मारे गए अपराधियो की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई हैं। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। उल्लेखनीय है,कि दो दिन पूर्व दोनों अपराधी ने चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार को नेपाली नंबर से फोन कर धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने कॉल ट्रेस कर इन अपराधियो का लोकेशन हासिल किया और दबिश दी।

पुलिस और एसटीएफ ने जब दोनों बदमाशों का घेर लिया। तब खुद को घिरता देख कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि,इस दौरान उसके कुछ साथी फरार हो गए।

मुठभेड़ की इस घटना के बाद मौके पुलिस अधीक्षक (एसपी) और डीआईजी समेत पुलिस कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है,पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार अपराधियो के विरूद्ध सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ की इस घटना के बाद अब तक पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान नही आया है। इस घटना में पुलिस जवान के शहीद होने से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *