ईडी ने की स्टेट बैंक के पूर्व मैनेजर के 97.92 लाख की संपत्ति जब्त

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने गुरुवार को 5.40 करोड़ के बैंक घोटाले में तत्कालीन मैनेजर मनोज कुमार की 97.92 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने इस स्टेट बैंक के मैनेजर के खिलाफ मनी लांड्रिंग के इस मामले की जांच सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की थी।

सीबीआई धनबाद ने स्टेट बैंक के तत्कालीन मैनेजर मनोज कुमार के खिलाफ बैंक जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई के अलावा इस मैनेजर के खिलाफ शिकारीपाड़ा थाने में भी एक प्राथमिकी दर्ज थी। ईडी ने मामले की जांच में पाया कि इस बैंक मैनेजर ने विभिन्न स्थानों पर अपने पदस्थापन के दौरान पद का दुरूपयोग करते हुए बैंक जालसाजी को अंजाम दिया था।

जांच में पाया गया कि बैंक मैनेजर ने साबिहगंज,बरहेट, फुलबांगा सहित अन्य स्थानों पर पदस्थापन के दौरान मृत ग्राहकों के आकाउंट, किसान क्रेडिट कार्ड में जालसाजी एनजीओ और शेल कंपनियों के खाते में पैसा ट्रांसफ़र कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *