Homeझारखंडरोरो नदी पर पुल निर्माण की हुई शुरुआत

रोरो नदी पर पुल निर्माण की हुई शुरुआत

पश्चिमी सिंहभूम। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत बनने वाले इस पुल की आधारशिला मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर रखी। करीब ०4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल सदर प्रखंड के गाईसूटी पंचायत स्थित कांकी से गिनडीमुंडी को जोड़ने वाले मार्ग पर निर्मित होगा। पुल के तैयार होने के बाद चाईबासा और सरायकेला जिले के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा, जिससे क्षेत्रीय आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से इस पुल की मांग रही है।
बरसात के दिनों में रोरो नदी पार करना मुश्किल हो जाता था, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में पुल निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि आसपास के गांवों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, मंगल सिंह तियू, मानाराम कुदादा, राजू सुंडी, प्रधान गोप, मनीष सुंडी और मुखिया अनिता तियू सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। जिले में विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रोरो नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास रविवार को किया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments