झारखंड में 27 और 28 मार्च को गर्जन और वज्रपात होने की संभावना

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 27 और 28 मार्च को गर्जन के साथ हल्की बारिश और व्रजपात होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से सोमवार को दी गई।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 32 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया।

सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री और न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 30.1 डिग्री और न्यूनतम 18.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 16.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 28.1 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *