नयी दिल्ली :सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर में 14 किलो के बजाय 10 किलो गैसे देने की रिपोर्टों को कोरी अफवाह करार देते हुए कहा है कि ये केवल अटकलबाजियों पर आधारित हैं और सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।
सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कमी से परेशान प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाते हुए कहा है कि उन्हें अब राज्यों के जरिये पांच किलो के सिलेंडर की आपूर्ति की जायेगी। पिछले तीन सप्ताह में करीब साढे तीन लाख नये वाणिज्यक और घरेलू पीएनजी कनेक्शन दिये गये हैं। अब तक एलपीजी के एक लाख 90 हजार उपभोक्ताओं ने पीएनजी ली है। देश में एलपीजी की कुल मांग के 50 से 60 प्रतिशत की आपूर्ति घरेलू उत्पादन से की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में 33 हजार जगहों पर छापे मारे गये हैं और करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम एशियाई देशों से अब तक 3 लाख 75 हजार भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। अब तक ईरान सीमा से 1031 भारतीय बाहर निकल चुके हैं।
