Homeझारखंडईडी ने जमीन कारोबारी के ठिकाने से एक करोड़ नकदी और 100...

ईडी ने जमीन कारोबारी के ठिकाने से एक करोड़ नकदी और 100 गोली किया बरामद

रांची। जमीन कारोबारी कमलेश के ठिकाने से ईडी ने एक करोड़ रुपये नकदी और सौ राउंड गोली बरामद किया है। इसके अलावा ईडी ने कमलेश के ठिकाने से कई अधिकारियों के जमीन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने कांके रोड के चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन में रहने वाले जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की है। जमीन घोटाले में गिरफ्तार हुए शेखर कुशवाहा से जुड़े मामले को लेकर ईडी के द्वारा यह छापेमारी की गयी है। बीते 12 जून को ईडी ने बड़गाईं जमीन घोटाला में गाड़ीगांव निवासी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। फिलहाल, ईडी शेखर कुशवाहा को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments