रामनवमी में पुलिस ने 18 उपद्रवियों काे सड़क पर कराया पैदल परेड

धनबाद। बरियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। बलियापुर में त्योहार के दौरान उपद्रव मचाने वालों को चिन्हित कर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को करीब अठारह नामजद आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपिताें को बलियापुर बाजार और भिखराजपुर इलाके में पैदल परेड कराई गई। इस कार्रवाई का मकसद साफ था, समाज में कानून का डर कायम करना और यह संदेश देना कि उपद्रव फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की इस सख्ती से साफ संकेत मिल रहा है कि अब त्योहारों के नाम पर अशांति फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। गिरफ्तार किए गए कई आरोपियों को सीधे जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ोगे, तो जेल जाओगे यही इस कार्रवाई का मुख्य संदेश है।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में चालीस से अधिक लोग नामजद हैं। फिलहाल अठारह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

अभी क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति बहाल है। प्रशासन की सतर्कता के चलते इलाके में सामान्य माहौल लौट आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *