Homeझारखंडज्वेलर्स दुकान से 23 लाख के गहनों की चोरी

ज्वेलर्स दुकान से 23 लाख के गहनों की चोरी

पूर्वी सिंहभूम। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम से बाहर थे और दुकान पर उनका बेटा अभिजीत मौजूद था। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और गहने दिखाने को कहा। अभिजीत उसे अलग-अलग आभूषण दिखाने लगा। बातचीत के दौरान युवक ने उसे अपने झांसे में उलझा लिया और मौका देखकर सोने से भरा एक डिब्बा चुपचाप लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद अभिजीत को शक हुआ। जब उसने सामान की जांच की तो एक डिब्बा गायब मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ तौर पर दिखा कि वही युवक गहनों से भरा बॉक्स लेकर निकल गया। दुकानदार के अनुसार चोरी हुए गहनों का वजन करीब 160 से 170 ग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 23 से 24 लाख रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक एक दिन पहले भी दुकान पर आया था और छोटे-मोटे गहने खरीदकर दुकानदार का भरोसा जीत चुका था। मंगलवार को वह दोबारा आया और इसी विश्वास का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। मामले को लेकर डीएसपी बचनदेव कुचुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक शातिर युवक ने बेहद चालाकी से ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के सामने विश्वनाथ ज्वेलर्स दुकान में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments