Homeखेलडीसी के स्लो ओवर रेट के खिलाफ शुभमन गिल पर लगा 12...

डीसी के स्लो ओवर रेट के खिलाफ शुभमन गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली : गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई बुधवार रात दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते की गई है।

आईपीएल मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 14वें मैच के दौरान गुजरात टीम की ओवर-रेट धीमी रही। चूंकि आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है) के तहत इस सीजन में उनकी टीम का यह पहला उल्लंघन था, इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मैच की बात करें, तो गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से मात देते हुए आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए थे। जवाब में 211 रन का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में टीम को 13 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 11 रन ही बना पाई। गुजरात टाइटंस का अब अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से रविवार यानी 12 अप्रैल को होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments