मोतिहारी सेंट्रल जेल के बीमार कैदी की मौत

  परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

बिहार के मोतिहारी सेंट्रल जेल में हत्या मामले में पिछले आठ वर्षों से जेल में बंद एक कैदी की मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान आज मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के दुबौलिया गांव निवासी पन्नालाल प्रसाद के रूप में हुई है। जिसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे शनिवार को इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही  परिजन आक्रोशित हो गए और जेल प्रशासन पर इलाज कराने में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।  कहा है कि पन्नालाल प्रसाद लंबे समय से बीमार थे, लेकिन समय पर समुचित इलाज नहीं कराया गया। उनका आरोप है कि यदि समय रहते उचित चिकित्सा सुविधा मिल जाती, तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।
इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है। वहीं, जेल प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *