Homeझारखंडश्रावणी मेला को लेकर मुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी...

श्रावणी मेला को लेकर मुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

रिपोट : शेख अशरफ अली

मुरी। श्रावणी मेला को देखते हुए राजकीय रेल पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने बुधवार को मुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों और कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन परिसर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, भीड़ नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम करने तथा कांवरियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम व्यवस्था मजबूत होगी

अजीत कुमार ने स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने, पॉकेटमारी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों और कांवरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से बीमार यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के मोबाइल नंबर स्टेशन परिसर में प्रदर्शित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान सभी पुलिसकर्मी और संबंधित विभागों के कर्मचारी पूरी चुस्ती, सतर्कता और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग के सहायक मंडल चिकित्सा अधीक्षक जे. कच्छप, राजकीय रेल थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर संजीव कुमार, स्टेशन प्रबंधक राकेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments