Homeझारखंडसिल्ली में शव वाहन ट्रॉली जनसेवा को समर्पित, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी...

सिल्ली में शव वाहन ट्रॉली जनसेवा को समर्पित, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी सुविधा

रिपोर्ट : शेख अशरफ अली

सिल्ली। श्मशान काली मंदिर परिसर में मंगलवार को जनहित की एक सराहनीय पहल के तहत शव वाहन ट्रॉली को जनसेवा के लिए समर्पित किया गया। स्वर्गीय अरुण कुमार साहू के पुत्र रमण साहू और सुमन साहू के सौजन्य से यह ट्रॉली मुक्ति सेवा संस्था को सौंपी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य लोगों ने फीता काटकर की। इसके बाद विधिवत रूप से शव वाहन ट्रॉली को संस्था के पदाधिकारियों को सौंप दिया गया।

असहाय परिवारों को मिलेगी मदद

रमण साहू ने कहा कि उनके पिता हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उनकी स्मृति में यह सेवा कार्य शुरू किया गया है, ताकि अंतिम यात्रा के समय असहाय और जरूरतमंद परिवारों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनसेवा का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

मुक्ति सेवा संस्था के संरक्षक राजा पुष्पेन्द्र नाथ सिंह देव ने इस पहल के लिए दानदाताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक राजा पुष्पेन्द्र नाथ सिंह देव, निर्मल साहू, राधेश्याम साहू, राजेश साहू, दीपक साहू, प्रताप भगत, विनय चक्रवर्ती, मनोज रजक, भागवत सोनार, भरत विश्वकर्मा, सुरेश मुंडा, भादुड़ी गोराई, रमेश जालान, प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप सिंह, माणिक आश और कमल किशोर कुशवाहा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments