Homeझारखंडसिल्ली में कला उत्सव का आयोजन, बच्चों ने दिखाई नृत्य प्रतिभा

सिल्ली में कला उत्सव का आयोजन, बच्चों ने दिखाई नृत्य प्रतिभा

रिपोर्ट : शेख अशरफ अली

सिल्ली। कला संस्कृति भवन सिल्ली में कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोहन कुमार के नेतृत्व में हुआ, जिसमें सिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और नृत्य अकादमियों से जुड़े छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच

कला उत्सव में बच्चों और कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रांची से पहुंचे निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कला का मूल्यांकन किया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का चयन किया।

आयोजकों ने बताया कि अंतिम चरण की प्रतियोगिता के बाद विजेता कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

कला के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास

नृत्य अकादमी से जुड़े निर्णायकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उनका उद्देश्य बच्चों को नृत्य और कला के माध्यम से बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें और भविष्य में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में शामिल बच्चों और कलाकारों में काफी उत्साह देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments