आलोक बने जन सुराज के पहाड़पुर सोशल मीडिया प्रभारी

मोतिहारी,।

जन सुराज डिजिटल योद्धा मिशन के तहत संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्र पत्रकार आलोक कुमार तिवारी को आधिकारिक तौर पर पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर प्रखंड का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जन सुराज प्रदेश कार्यालय ने उनके कौशल कुशलता और समाज के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

-​दोहरी भूमिका में हैं आलोक ग

कंटेंट क्रिएटर के साथ अब संगठन के आलोक कैडर भी हैं।
​अरेराज अनुमंडल के पहाड़पुर प्रखंड अंतर्गत एकडरवा गांव के निवासी आलोक कुमार तिवारी अब केवल एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में ही नहीं, बल्कि जन सुराज के एक अनुशासित कैडर के रूप में भी कार्य करेंगे। उनकी यह नियुक्ति उन्हें एक ऐसे नागरिक योद्धा के रूप में स्थापित करती है, जिससे वे न्याय और सामाजिक सुधार के लिए जमीनी स्तर पर प्रयासरत रहेंगे।
​प्रदेश कार्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार, आलोक कुमार तिवारी को पहाड़पुर प्रखंड में निम्नलिखित दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
​जन समस्याओं की पहचान: प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक देरी, बुनियादी ढांचे की विफलता और सार्वजनिक सेवाओं में हो रही कोताही को उजागर करना।
​तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के साथ साथ स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हुए हमेशा मर्यादित, तथ्य-आधारित और राज्यहित में रिपोर्टिंग करना है।
बताया कि
​सामाजिक संवाद व सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को जनता के सामने लाना।
​आलोक कुमार तिवारी ने
​अपनी नियुक्ति पर विचार साझा करते हुए कहा कि
​सोशल मीडिया के दौर में सफलता का आकलन केवल वीडियो व्यूज या लाइक्स से नहीं किया जाना चाहिए। वास्तविक सफलता इस बात में है कि क्या हम सत्य को सामने ला पा रहे हैं? क्या हमारे प्रयासों से समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ रहा है? मेरा लक्ष्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार लाना है।”
​जन सुराज का संकल्प
​एक ‘समता प्रेरक’ के रूप में आलोक कुमार तिवारी का चयन इस बात का प्रतीक है कि जन सुराज बिहार में बौद्धिक और अनुशासित युवाओं को नेतृत्व सौंपने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि राज्य में एक नई राजनीतिक और सामाजिक चेतना जागृत की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *