HomeBreaking Newsबंगाल में हुए मतदान से परिवर्तन का इशारा: यमुना

बंगाल में हुए मतदान से परिवर्तन का इशारा: यमुना

  • ममता के सरकार से हर वर्ग त्रस्त है: अखिलेश सिंह

मोतिहारी

उद्योगपति भाजपा नेता यमुना सिकरिया एवं किसान मोर्चा बिहार के पूर्व अध्यक्ष भाजपा प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने बंगाल चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। यमुना सिकरिया ने बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव पर अत्यधिक मतदान के लिए सभी बंगाल वासियों काच धन्यवाद दिया। कहा यह मतदान परिवर्तन की ओर इशारा करता है और भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
वहीं अखिलेश सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता के सरकार से हर वर्ग त्रस्त हैं। महिलाओं को सुरक्षा नहीं है, युवाओं को नौकरी नहीं है। ममता सरकार ने नारी वंदना विधेयक का विरोध किया तो बंगाल के लोग इस सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। वहां के लोग भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी के सबका साथ सबका विकास की नीतियों पर बंगाल के लोगों का पूरा भरोसा है। वहां पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments