व्यवस्था ऐसी बनेगी कि ब्लाक से जिला स्तर के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प

- अब रोड एक्सीडेंट में मौत पर अब मिलेंगे 8 लाख : सीएम
पटना।
बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी बड़ी घोषणा की है। सम्राट चौधरी ने कहा कि रोड एक्सीडेंट में मौत पर पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसमें चार लाख रुपए बीमा कंपनी और चार लाख सरकार देगी। यह विधायकों की मांग पर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। बताया कि बिहार में फिलहाल हर जिले में जिला स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था इतनी सुदृढ़ की जाएगी कि अधिकारियों एवं मंत्रियों के बेटे उसमें पढ़ना प्रारंभ कर दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने तय किया है कि अब जो भी रोड एक्सीडेंट होंगे, उसमें इंश्योरेंश का भी पैसा चार लाख रुपया मिलेगा। सरकार भी अपने स्तर से चार लाख रुपए देगी।
सम्राट ने कहा कि कई ऐसे सेक्टर हैं जिनमें लगातार काम करने की अभी भी जरूरत है। नीतीश कुमार भी कहते थे कि जो हमारे ब्लॉक के स्कूल हैं वहां मॉडल स्कूल की स्थापना करेंगे। जिला में जो जिला स्कूल होता है उसको पूरी तरह से व्यवस्थित करना है। ऐसी व्यवस्था करनी है कि अधिकारियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ें।
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं किसी को बाध्य तो नहीं कर सकता। लेकिन इस सरकार को यह व्यवस्था जरूर खड़ा करना है कि ऑफिसर और मंत्री का बेटा खुद सरकारी स्कूल में पढ़ना शुरू कर दें। नीतीश कुमार ने स्कूलों में शिक्षक को पहुंचाया है। लगभग पांच लाख शिक्षकों की बहाली की गई। अब हम लोग इसको आगे बढ़ाएंगे।
