नेपाल बार्डर के रास्ते घुसे 11 संदिग्ध

पटना।
भारत – नेपाल सीमा से सटे इलाकों के रास्ते बिहार में 11 संदिग्ध घुसपैठियों के प्रवेश की खुफिया सूचना के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
जानकारी अनुसार 11 संदिग्धों का एक जत्था नेपाल के रास्ते बिहार की सीमा में दाखिल हुआ है। इस इनपुट के मिलते ही पुलिस मुख्यालय ने आनन-फानन में सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी को विशेष एसओपी जारी कर दी है। खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि ये संदिग्ध किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। फिलहाल, भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। जानकारी अनुसार नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों के रास्ते 11 संदिग्ध घुसपैठियों के बिहार में प्रवेश की खुफिया सूचना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी (रेल सहित) को संदिग्धों की पहचान और निगरानी के लिए विस्तृत एसओपी जारी किया है।
