नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडेचेरी के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इसके रुझानों में असम और पुडुचेरी में भाजपा-नीत राजग सरकार की वापसी होती दिख रही है, जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलटफेर की संभावना के साथ क्रमश: भाजपा और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) निर्णायक बढत बनाए हुए हैं। केरल में कांग्रेस-नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की सरकार बनने की प्रबल संभावना है।
