HomeBreaking News108 दिवसीय महाअष्टयाम यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन कल: अंगद सिंह

108 दिवसीय महाअष्टयाम यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन कल: अंगद सिंह

  • समाजसेवी रामेश्वर सिंह की पहल पर यज्ञ हुआ शुरू, इलाके के लोग भक्ति सागर में लगा रहे गोते

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिले के पहाड़पुर थाना अंतर्गत मनकररिया ग्राम में प्रबुद्ध वर्ग सरोकारी सह समाजसेवी रामेश्वर सिंह की पहल पर विगत 108 दिनों से महा अष्टयाम यज्ञ का आयोजन अब पूर्णाहुति की ओर अग्रसर है। इस महायज्ञ का आयोजन बीते 30 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ और 108 दिन निरंतर चलने के पश्चात कल यानी 18 मई 2026 को इसकी पुर्णाहुती के साथ महाअष्टयाम यज्ञ संपन्न होनी है।
इस महायज्ञ की परिकल्पना समाजसेवी संत रामेश्वर सिंह जी ने किया। जिसमें मनकररिया गांव के ग्रामीणों, परिवार के सदस्यों एवं कुटुंबों द्वारा उनको भरपूर सहयोग मिला। जिसके फलस्वरूप यह महा अष्टयाम आज अपनी सफल पूर्णाहुति करने जा रहा है । इस महा अष्टयाम यज्ञ से मनकररिया ग्राम वासियों सहित आसपास के तमाम ग्रामवासी काफी उत्साहित हैं और इलाका भक्तिमय हो गया है।
इस महान नेक कार्य को संपादित करने में यजमान रामेश्वर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी संध्या देवी हैं। यज्ञ कार्यक्रम में साथ देने वाले लोगों में उनके भाई जटाशंकर सिंह, परमेश्वर सिंह, बब्लू सिंह, संजय कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, राजबंशी कुशवाहा, प्रभु दुबे, मोहन गुप्ता, कैलाश भगत, जगत मांझी, धनंजय पाठक, अमरेश तिवारी आदि प्रमुख रुप से है। व्यास मंडली में आचार्य विपीन तिवारी की वैदिक टीम एवं रामायण मंडली में नीपू दुबे की टीम शामिल रही हैं। जानकारी उनके छोटे सुपुत्र सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष अंगद सिंह ने दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments