Homeअन्तर्राष्ट्रीयएक-एक कर बुझती गई सांसें… तेलंगाना में गर्मी का खौफनाक असर

एक-एक कर बुझती गई सांसें… तेलंगाना में गर्मी का खौफनाक असर

हैदराबाद। शनिवार को तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में हीटवेव की वजह से पैदा हुए हालात पर चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि जयशंकर भूपालपल्ली जिले में चार, वारंगल शहरी, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन, जबकि जोगुलांबा गडवाल, रंगारेड्डी और सूर्यापेट जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। राजस्व मंत्री रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मंडलों और गांवों में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है, वहां के निवासियों को पहले से चेतावनी जारी की जाए। बस स्टैंड, बाजारों और मजदूरों के जमावड़े वाले प्रमुख स्थानों पर ठंडा पेयजल, छाछ और ओआरएस पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानव जीवन की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इससे तीन दिन पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने लोगों से अपील की थी कि वे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को इस दौरान घर के अंदर ही रहने की सलाह दी थी, जब तक कि कोई अत्यंत आवश्यक कार्य न हो। मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू की स्थिति 26 मई तक बनी रहने की संभावना है। विशेष रूप से करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबनगर, हैदराबाद और रंगारेड्डी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में भीषण गर्मी के बीच लू से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। ये मौतें राज्य के सात अलग-अलग जिलों में हुई हैं। राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकार ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments